रविवार, 1 मार्च 2015

bus yu hin...

बंद  होंगी मेरी आँखे , ये  बात बेशक  है।
चाहत को मेरी तुम  ,कभी  भूल न पाओगे।

लिख लेना जिंदगी में ,तुम नाम जिसका भी।
एक धड़कन थी मेरे नाम की ,कैसे  भुलाओगे?

फ़साने लिख जायेंगे,  तेरी दुनिया में हजारो ,
एक अफसाना है मेरा  उनमे  ,कैसे मिटाओगे  ?

बंद  होंगी मेरी आँखे , ये  बात बेशक  है।
चाहत को मेरी तुम  ,कभी  भूल न पाओगे।

ये दुनिया अच्छी लगती है।

खोया था जो मैंने ,
वो पाया सा  अब लगता है।
मीत बने हो तुम  जब  से मेरे ,
ये दुनिया अच्छी लगती है।

बातें  निकलीं  दिल से मेरे ,
दबीं कहीं थीं  कोने   में।  

प्राण  दिए तुमने मुझको ,
धड़कन धड़की शीने में।

लौटी है फिर सरगम की  वो धुन,
 रंग भरे लगते है  सपने ,
मीत बने हो तुम  जब  से मेरे ,
ये दुनिया रँगी  लगती है। 


मीत बने हो तुम जब से मेरे ,
    ये दुनिया अच्छी लगती है। 

पूरी  होती  लगती  मुझको,
जीवन की मेरी अभिलाषा ,
आशाओ  का  नया ठिकाना ,
तुम हो मेरी परिभाषा।  


सब कुछ तुमसे ,
अब तुम ही सब कुछ . 

तुम ही मेरी मर्यादा।
मीत बने हो तुम जब से मेरे ,
 "अमन "तुम ही दुनिया लगते  हो ।  

 मीत बने हो तुम जब से मेरे ,
    ये दुनिया अच्छी लगती है।





शनिवार, 23 अगस्त 2014

करोड़ों की मोहब्बत

करी ऐसी मोहब्बत कुछ ,
                              जवानी लुटा डाली।
मिले कैसे वफ़ा हमको ,
                              कि हस्ती ही मिटा डाली।।

 सुना है मोहब्बत से ,
                        ये पत्थर भी पिघलते है।
न पिघले वो अड़े ऐसे,
                        की बस्ती ही जला  डाली।।

मिला गैरो सा वो मुझको ,
                          हमें इतना बता डाला।
किसी के नाम की उसने ,
                           ये मेहंदी लगा डाली।।

करूँ कैसे शिकायत मै ,
                                  मोहब्बत है वो मेरी।
करोड़ों की मोहब्बत अमन  ,
                                   सीने में छुपा डाली।।

                                                                       इंजी. अमन मिश्र

सोमवार, 17 मार्च 2014

व्हाट्सप्प होली "एक लघु कथा "

आहा लो भाई इस वर्ष भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है सब पे। 
 पिछले वर्ष मैंने  दोस्त के द्वारा भाभी के रंग लगाने कि जद्दो जहद का वर्णन  था और उसके प्यारे परिणाम भी आपको याद ही होंगे पर  इस बार कि समस्या अति विकट  है , खुमार वुमार तो अपनी जगह है पर समस्या आ गयी है गोपिकाओं को।कि  कैसे कन्हैया के साथ रंग भी खेले और गोकुल वाले जान भी न पाये।

  अरे भाई ये है २०१४ ,और अब कन्हैया उर्फ़ लड़काऊ  भैया के अपने काम कम है कि रंग लगाने कि मेहनत में दिमाग ख़राब करे।  फिर नए मर्ज भी कि रंग  अगर केमिकल वाला तो ना ना , नेचुरल वाला महंगाई में महंगा है तो क्यों जेब पे बोझ डाला जाये।
 खैर लड़काऊ  भैया तो इसी कारण शांत है पर दिक्कत तो हो गयी उनके विरह कि मारी गोपी जी को ,अब यही तो ऐसा त्यौहार कि आये भी और  पता न चला और चला भी तो बुरा न मानो  होली है।  
तो भाई ये समस्या आ गयी हमारे पास कि क्या करे कैसे मनाये अपने भोले भाले लड़काऊ भैया को कि थोडा सा बालम पिचकारी वाला नाच ही हो जाये उनके साथ।  हमने भी आश्वासन  दे दिया कि तोहे पिया   मिलेंगे।

 हर मर्ज कि दवा है अपने पास आखिर प्रेम रस के कवि  जो ठहरे।  और फिर अपने पिटारे से निकला एक नया अजूबा व्हाट्सप्प का। अरे ये  नया एक्सपेरिमेंट कि कहो सामने बैठे हो और बाते न हो और जब गए घर तो बोले  कैसे हो जनाब ?ये ऐसा कारनामा कि बड़े बड़े यार (जो कहो आपको गरियाते ही रहते हो।  ) भी जो कहो कुछ देर पहले आपके साथ हो व्हाट्सप्प पर हाय बाय करने के बीच में कैसे हो  पूछ लेते है ,सकून मिलता है 

कि चलो कुछ तो पूछा ,खैर ये अजूबा गोपी जी के पास आते ही स्टाइल बदल गयी भाई ,बोली थैंक यू ,नाउ आई वाना यूज़ व्हाट्सप्प। नाउ होली विल सेलिब्रेट इन मॉडर्न स्टाइल। 
 खैर सुना है कि उसका बड़ा अच्छा उपयोग हो रहा है , तो गोपी जी कि तो होली हमने रंगीन कर दी। अब आप को भी होली कि हार्दिक शुभ
कामनाये।

         " बदल गया जमाना ,अब रंग भी मैसेज से आता है।
              कोई नहीं है साथ मगर ,टीवी हैप्पी होली गाता है।
           पिचकारी में रंग तो है ,नहीं मगर वो प्यारे लोग।
               त्योहारो में भी तन्हाई है ,कैसा है ये अजब संजोग। "

पर  उम्मीद है मुझे
                          " कहीं
                         मीरा भी खेलती होगी रंग ,
                                                 कान्हा के उत्सव में।
                          होगी जिन्दा आज भी शायद मानवता मनुष्यो में।"
                        
                                                                                                                जय हिन्द "  अमन मिश्रा"
                          

                                    # कृपया गम्भीरता को अपने मन में न आने दे।  होली में बुरा न मानो।
                     



नोट : चित्र गूगल से साभार



शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

प्रेम ,संघर्ष और प्रकृति

प्रेम  को समझना वस्तुतः जितना कठिन लगता है उतना है नहीं फिर भी ये बताना आवश्यक है कि  जो ये विचरता   हो कि प्रकृति का मूल प्रेम में है मेरी दृष्टि में वो भ्रम में जी रहा है।
 प्रकृति तो संघर्ष  के मूल पे चल रही है ,
तो आप कहेंगे कि प्रेम कहा है ?
 उत्तर है कि
संघर्ष का बीज ही प्रेम है।  प्रकृति का बीज प्रेम है।  

प्रेम स्वयं के साथ संघर्ष लाता है , आप खुद के लिए मेहनत कर रहे है क्यों क्योकि खुद से प्रेम करते है ,
यदि प्रेम समाप्त हो जायेगा तो मेरा मानना है कि संघर्ष भी रुकेगा पर उससे हानि ही होगी ,क्योकि प्रेम के लिए किया गया संघर्ष स्वयं में प्रेम का ही रूप है.   

 प्रेम को सरलता से परिभाषित करने के अनेको प्रयास हुए सभी  ने इसे अपने अपने ढंग से परिभाषित किया ,और ये होगा भी क्यों कि हर व्यक्ति के विचार ही निश्चित करते है कि वो प्रेम के किस रूप को जी रहा है ,वस्तुतः प्रेम आपके ही विचारो का स्वरुप है ये कहना अनुचित नहीं होगा।

इस संसार के सारे रिश्ते जो प्रेम पे आधारित है उनके निर्माण में मूल तत्व सिर्फ प्रेम नहीं कहा जा सकता प्रेम के साथ कई और तत्वो का समावेश ही रिश्तो के निर्माण में सम्मिलित होता है ,उद्धरण कि तरह आप वैवाहिक रिश्ते को लीजिये अगर सिर्फ प्रेम ही होगा तो कही न कही ये रिश्ता अपूर्णता को प्राप्त होगा क्योकि हर रिश्ते का कुछ लक्ष्य होता है और इस बात से इंकार कोई नही कर सकता। 


जो व्यक्ति अपने देश से प्रेम करता है तो सिर्फ प्रेम ही नहीं अपितु आत्मसम्मान ,गौरव भी उस रिश्ते के निर्वहन के मूल में होते है ,मेरा मानना है कि सिर्फ प्रेम किसी रिश्ते ,सम्बन्ध के लिए काफी नहीं अपितु सम्बन्ध के निर्वहन उसके मूल में उपस्थित अन्य तत्वो के बिना सम्भव नहीं।  

वास्तविकता में प्रेम एक डोर कि तरह है जो अन्य तत्वो को बांधे रखता है।
निश्चित ही प्रेम कि अपनी महत्ता है परन्तु प्रेम को संपूर्ण ईश्वर कह देना भी सही नहीं। 


 प्रेम को परिभाषित करने के प्रयास होते रहे है और होते रहेंगे पर जैसा मैंने कहा कि आप किस रूप को जी रहे ये आपके विचार तय करते है  ,तो बस विचार में जरा से परिवर्तन से आप देखेंगे कि आपके लिए प्रेम कि परिभाषा बदलती जा रही है , ये आपपर निर्भर हैकी आप कौन से विचारो को अपने जीवन में स्थान देन्गे क्योकि विचार प्रेम को जन्म देते है और प्रेम संघर्ष को ,विचार करिये कि संघर्ष का कौन सा स्वरुप आपके लिए उत्तम है।  

जय हिन्द    "अमन मिश्रा "

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

नव वेला है ,नव प्रभात।

ब्लॉग जगत के सभी मित्रो ,भाइयो ,बहनो को नव वर्ष कि हार्दिक शुभ कामनाएं।आशा करते है कि आने वाला वर्ष और भी अधिक प्रेरणा से युक्त ,विकास कि और अग्रसर एवं आनंददायी होगा।

"नव वेला है ,नव प्रभात।
प्रकति उत्सव, है चहक राग।
आशा कि नव किरणे है बिखरी,
श्रम ,ज्ञान का तू छेड़ तान।

महक उठे ये जीवन सबका ,
व्यर्थ न जाएँ तेरे प्राण।
कर्मभूमि कि सेवा में ,नव अर्जुन,
बाणो का हो तेरे को संधान।"

   
     ………"अमन मिश्रा "………।


बुधवार, 27 नवंबर 2013

बस तुम चल दो।

मिला  दो   रंग  अपने  कुछ  इस  तरह कि,
 इंद्रधनुषी बन जाओ  तुम,
 गुजर  रही हो  दुनिया  जब गमो  कि बारिश ,
  में ,मुस्कुराते नजर आओ तुम।

हो नामुमकिन  कुछ तो मुमकिन ,
 तुम  कर  दो।
एक नयी उम्मीद फिर  आज़ सीने में,
तुम  भर दो।
बस चल दो तुम  ,
 चल दो।
एक नयी उम्मीद फिर  आज सीने में तुम भर दो।

तुम  चल दो। चल दो तुम बस।


"{AMAN MISHRA }
"

रातों रात पेड़ काट दिए, जंगल जला दिए। हम सोए रहे, नदिया सूखा दिए। वो चिड़िया अब रोती है, घोसले गवा दिए, कुछ आंखो में पानी लाओ, जो बोतल...